[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा बिजली कटौती के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

बिजली कटौती के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

0
बिजली कटौती के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

हेमंत सरकार के कार्यकाल में बिजली व्यवस्था चरमरायी : जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि कोडरमा. जिला भाजपा के तत्वावधान में झुमरीतिलैया स्थित बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अनूप जोशी व संचालन पूर्व जिला मंत्री सूरज प्रताप मेहता ने किया. जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार के कार्यकाल में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है और स्मार्ट मीटर लगाकर आम जनता को ठगने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोडरमा जिले में बिजली की स्थिति बेहद खराब हो गयी है, दिन में 15 से 20 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी के इस मौसम में लगातार बिजली की अनुपलब्धता से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. व्यवसाय, पढ़ाई और दैनिक कार्य सभी प्रभावित हो रहे हैं. अन्य वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो भाजपा सड़कों पर उतरकर और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी. भाजपा नेताओं ने सरकार से मांग की कि बिजली दरों में की गयी बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाये, स्मार्ट मीटर की अनियमितताओं की जांच करायी जाये तथा जिले में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाये. बिजली के नये केबल तार की क्वालिटी में सुधार कर अच्छी गुणवत्ता का केबल तार लगाया जाये. धरना को राजेश सिंह, डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, विजय यादव, नरेंद्र पाल, सुभाष मोदी, जूहीदास गुप्ता, जिला मंत्री सुनीति सेठ, रामप्रसाद साव, मनोज चौधरी, कार्यालय मंत्री हरि पंडित, राज किशोर प्रसाद, पंकज वर्णवाल, रोहित मेहता, मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल, नवीन चौधरी, नरेश यादव, रणजीत सिंह, सुजीत मेहता, नंदकिशोर सोनी, राजेंद्र सिंह, संजय पासवान, प्रिया देवी, जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रामचंद्र राम, जिला महामंत्री एससी मोर्चा महादेव दास, जिला महिला मोर्चा महामंत्री सबिता देवी आदि ने संबोधित किया. मौके पर लीना देवी, रेखा भदानी, लक्ष्मी देवी, अमरदीप कुमार, सन्दीप कुमार, पप्पू भदानी, कमल नयन, सुबोध कुमार, साकेत सिंह, सचिन कपसीमें, राकेश कुमार, निरंजन कसेरा, वीरेंद्र कुमार, विक्की मेहता, मुकेश यादव, सुरेंद्र मेहता, उत्तम कुमार, सन्दीप सिन्हा, अक्षय वर्णवाल, मुन्ना कुमार, दिनेश प्रसाद आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel