बोलेरो की चपेट में आयी बाइक, दो घायल

दोनों किशोर बाइक से दिबौर से कोडरमा की ओर जा रहे थे.

By DEEPESH KUMAR | May 21, 2026 9:03 PM

कोडरमा बाजार. मेघातरी बस स्टैंड के समीप गत बुधवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोर घायल हो गये. घायलों में दिबौर निवासी 16 वर्षीय सूरज कुमार (पिता स्व संजन यादव) और 17 वर्षीय रितेश कुमार (पिता रामदेव सिंह) शामिल हैं. बताया गया कि दोनों किशोर बाइक से दिबौर से कोडरमा की ओर जा रहे थे. मेघातरी बस स्टैंड के समीप एक बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के बाद रितेश कुमार को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया.

टिकट जांच अभियान में 10 लाख जुर्माना वसूला

कोडरमा. रेलवे ने गुरुवार को धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट जांच अभियान चलाया. इस दौरान 1570 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गये सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे. इस दौरान इनसे 10 लाख तीन हजार 235 रुपये जुर्माना वसूला गया़