[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा पेट्रो जल प्रताप के गहरे कुंड में डूबा बिहार का युवक, मौत

पेट्रो जल प्रताप के गहरे कुंड में डूबा बिहार का युवक, मौत

0
पेट्रो जल प्रताप के गहरे कुंड में डूबा बिहार का युवक, मौत

: बिहार शरीफ से पिकनिक मनाने छह दोस्त आये थे पेट्रो

: एक अन्य युवक को किसी तरह बचाया गया, स्थिति गंभीर

प्रतिनिधि

सतगावां . थाना क्षेत्र स्थित पर्यटन स्थल पेट्रो जलप्रपात में शुक्रवार को पिकनिक मनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया़ यहां नहाने और घूमने आये छह दोस्तों में से दो युवक गहरे कुंड में गिर कर डूब गये. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है़ जानकारी के अनुसार, बिहार शरीफ से छह दोस्तों का एक समूह पेट्रो जलप्रपात में पिकनिक मनाने आया था़ इसी दौरान दो युवक गहरे कुंड में जा गिरे और डूबने लगे़ स्थानीय लोगों और साथियों की मदद से एक को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है़ दूसरे युवक को कुंड से निकालने में काफी देर हो गयी, जिसके कारण युवक ने दम तोड़ दिया़ मृतक की पहचान 33 वर्षीय राजीव कुमार (पिता जनार्दनप्रसाद) के रूप में की गयी, जो चंडी जिला नालंदा बिहार का रहने वाला था. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान गौतम कुमार 27 वर्ष (निवासी बिहार शरीफ) के रूप में हुई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गौतम की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया़ इसके बाद साथी उसे नवादा बिहार ले गये. समूह में शामिल साथी सन्नी राज निवासी नूरसराय ने बताया कि वे लोग छह दोस्त मिलकर पेट्रो जलप्रपात में पिकनिक मनाने और घूमने के उद्देश्य से आये थे़ इसी बीच अचानक यह हादसा हो गया़ इससे पहले घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाने के एएसआई शरण टोपनो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया़

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel