पश्चिम बंगाल की युवती पहुंची मरकच्चो, किया हंगामा

पीड़िता का कहना है कि आरोपी न्यायालय में विवाह करने की बात कहकर बेल लिया, लेकिन अब विवाह नहीं कर रहा है.

By DEEPESH KUMAR | January 28, 2026 10:55 PM

मरकच्चो. थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्कमनाय पंचायत के ग्राम बेला में पश्चिम बंगाल की एक युवती महिला मोर्चा की सदस्यों के साथ बेला पहुंची और जमकर हंगामा किया. युवती का आरोप है कि बेला निवासी नितेश पंडित (पिता गजेंद्र पंडित) को इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रेम हुआ था, जिसके बाद मंदिर में दोनों ने विवाह रचा लिया और फरवरी 2025 से हैदराबाद में सात-आठ महीने तक साथ में रहने लगी. जिसके बाद अचानक नितेश पंडित युवती को कुछ बताये बिना फरार हो गया. युवती ने इधर -उधर खोजबीन की, लेकिन कुछ अता-पता नहीं चला, जिसके बाद युवती को अहसास हुआ की उसके साथ धोखा हुआ है. जिसके बाद मरकच्चो थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराया और बाद में आरोपी को जेल भी हुई. इधर, पीड़िता का कहना है कि आरोपी न्यायालय में विवाह करने की बात कहकर बेल लिया, लेकिन अब विवाह नहीं कर रहा है. इसलिए वे महिला संगठन लेकर उसके घर पहुंची है, लेकिन ये लोग अपनाने से इंकार कर रहे हैं.