सतगावां. बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने और बच्चों के सुनहरे भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से प्रखंड के टेहरो पंचायत भवन में जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया सदानंद यादव ने की. इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया. मौके पर प्रभारी पंचायत सचिव सर्वेश कुमार, एवीए जिला समन्वयक सहयोगी विरेस प्रसाद, जेएसएलपीएस के सदस्य ललिता देवी, अनिता देवी एवं पूजा कुमारी ने बाल विवाह मुक्त झारखंड का संकल्प लिया.