बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता अभियान

ग्रामीणों ने बाल मजदूरी के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया.

By DEEPESH KUMAR | May 2, 2026 10:23 PM

जयनगर. मजदूर दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन वनवासी विकास आश्रम द्वारा जयनगर में बाल मजदूरी के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम के तहत जयनगर, बगडों, बिरजामू, खरियोडीह, नयीटांड़ में रैली, जनसंवाद और जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान लोगों को बताया गया कि बाल मजदूरी बच्चों के अधिकारों का हनन है, जो उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालता है. कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों ने बाल मजदूरी के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया. मौके पर कार्यक्रम समन्वयक पप्पू कुमार यादव, सुधीर कुमार राणा, सुजीता कुमारी, दिलीप राणा, फुलकुमारी आदि शामिल थे.

300 किसानों के बीच सब्जी बीज किट का वितरण

कोडरमा. सतगावां प्रखंड के मरचोई क्लस्टर स्थित राजाबर आजीविका सेवा केंद्र में राजाबर, मोहनपुर और योगीडीह गांव के 300 किसानों के बीच आजीविका संवर्धन के लिए राष्ट्रीय बीज निगम द्वारा सब्जी बीज किट का वितरण किया गया. इस दौरान किसानों के बीच पालक, भिंडी, मिर्ची, बीन्स और कद्दू के बीज का किट का वितरण किया गया. मौके पर संस्था के उत्तम कुमार तथा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी किसान मौजूद थे.