[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा सेल्समेन से लूट का प्रयास, तिलैया व रांची से चार गिरफ्तार

सेल्समेन से लूट का प्रयास, तिलैया व रांची से चार गिरफ्तार

0
सेल्समेन से लूट का प्रयास, तिलैया व रांची से चार गिरफ्तार

झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के गुमो चौक के पास शनिवार की देर शाम बांगर सीमेंट खरीद बिक्री का काम करने वाली एक कंपनी के सेल्समैन के साथ अपराधियों ने लूट का प्रयास किया. हालांकि, अपराधी अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाये समय पर शोर मचाने के बाद इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को मौके पर ही हथियार के साथ पकड़ लिया गया, जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहे. पकड़े गये अपराधी के पास से रिवाल्वर व कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस इस मामले में पकड़े गये आरोपी से पूछताछ के बाद जगह-जगह छापामारी कर रही थी. रविवार को पुलिस ने इस मामले में रांची के बरियातू थाना इलाके में छापामारी की जहां से तीन और लोगों को पकड़ा. पकड़े गये लोगों में राजकुमार सिंह उर्फ गोलू पिता गोपाल सिंह निवासी हिल व्यू एरिया वार्ड नंबर 7, समीर श्रीवास्तव पिता इंदु लाल निवासी देशवाल डोली वार्ड नंबर 4 व निखिल सिंह पिता बलराम सिंह निवासी बिरसा ब्लड बैंक रोड नंबर 5 बरियातू रांची शामिल हैं. पकड़े गये चारों आरोपी रांची के बारियातु के ही रहनेवाले हैं. जानकारी के अनुसार घटना को लेकर शैलेश कुमार साव पिता सुरेंद्र साव निवासी गुमो ने पुलिस को आवेदन दिया है. आवेदन में संतोष ने बताया है कि वह श्री साईं सेल्स एंड मार्केटिंग झुमरीतिलैया में बतौर सेल्समैन कार्यरत हैं. शनिवार को कंपनी के काम से चतरा गए थे. वहां से कंपनी की फोर्ड कार नंबर जेएच05 एएक्स – 6328 से लौट रहे थे. उनके साथ चालक विजय यादव भी था. शाम में जैसे ही गुमो स्थित अपने घर के पास पहुंचे और कार से उतरने लगे. इसी दौरान पहले से ही घात लगाये बैठे मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने घेर लिया. एक अपराधी ने रिवाल्वर सटाकर पैसे, पर्स और मोबाइल की मांग की. इसी बीच चालक विजय यादव ने बचाओ बचाओ चिल्लाया, तो आसपास बैठे स्थानीय लोग जमा हो गये. स्थानीय लोगों को आता देख दो अपराधी बाइक पर सवार होकर चंदवारा की ओर भाग गये, जबकि एक अपराधी को लोगों की मदद से पकड़ लिया गया. पकड़े गये अपराधी ने अपना नाम अमित सिंह उर्फ गौडडा पिता स्वर्गीय प्रदीप सिंह मूल निवासी बिशनपुरा थाना बिहटा पटना वर्तमान निवासी हिल एरिया थाना बरियातू रांची बताया. उसके पास से रिवाल्वर व कारतूस बरामद किया गया. लोगों ने पकड़े गये अपराधी को पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद पुलिस ने पूछताछ कर छापामारी की. हालांकि, तिलैया पुलिस रविवार शाम तक इस मामले में कुछ भी स्पष्ट बताने से बचती रही. बताया जाता है कि पुलिस बहुत जल्द पूरे मामले का ख़ुलासा करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel