मारपीट कर घायल करने का आरोप
नीतीश ने कहा है कि उसने आदित्य कुमार को 46 हजार 600 रुपये कर्ज के रूप में दिया था
By DEEPESH KUMAR |
June 13, 2026 7:57 PM
झुमरीतिलैया . थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग नगर निवासी नीतीश कुमार ने थाना में आवेदन देकर गांधी स्कूल रोड निवासी आदित्य कुमार उर्फ कृष्णा कुमार व अन्य पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है. आवेदन में नीतीश ने कहा है कि उसने आदित्य कुमार को 46 हजार 600 रुपये कर्ज के रूप में दिया था. आदित्य ने उसे शीघ्र लौटाने की बात कही थी. काफी दिनों तक नहीं लौटने पर जब उसने अपने पैसे की मांग की, तो आदित्य ने साहिल यादव, जयराम कुमार, गौरव कुमार गांधी स्कूल रोड निवासी, राजा झा रामनगर के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:17 PM
July 4, 2026 6:11 PM
July 2, 2026 7:07 PM
June 30, 2026 9:13 PM
June 29, 2026 6:12 PM
June 27, 2026 1:54 PM
June 26, 2026 7:14 PM
June 25, 2026 11:24 AM
June 25, 2026 2:37 PM
June 25, 2026 2:38 PM
