[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई

अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई

0
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई

कोडरमा. कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के जयनगर स्थित सुधा स्वीट्स के निकट अरघोती नाला पर अतिक्रमण के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. मसमोहना डोमचांच निवासी पवन सिंह द्वारा नाले पर पिलर बना कर अतिक्रमण किया जा रहा था़ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बार-बार मना करने के बावजूद निर्माण कार्य जारी था़ बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया़ अभियान का नेतृत्व कोडरमा के अंचल अधिकारी हलधर कुमार सेठी ने किया़ प्रभारी अंचल निरीक्षक हरे कृष्ण प्रसाद, नगर पंचायत कोडरमा के कार्यपालक पदाधिकारी और कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार की उपस्थिति में जेसीबी मशीन से पिलरों को ध्वस्त किया गया. अंचल अधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जो लोग सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel