[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा मतदाताओं को भ्रमित कर चुनाव प्रभावित करने का आरोप, 14 नामजद

मतदाताओं को भ्रमित कर चुनाव प्रभावित करने का आरोप, 14 नामजद

0
मतदाताओं को भ्रमित कर चुनाव प्रभावित करने का आरोप, 14 नामजद

डोमचांच. नगर पंचायत चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन और मतदाताओं को भ्रमित कर मतदान से रोकने की कोशिश के मामले में पुलिस ने 14 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर चुनावी माहौल को बिगाड़ने, मतदाताओं को डराने तथा मतदान नहीं करने को लेकर भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप है. इन गतिविधियों से शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका थी, इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया. मामले में जिन लोगों को नामजद किया गया है, उनमें सागर सिंह, रंजीत सिंह, त्रिलोचन मेहता, अजय सिंह, लाल मोहन मेहता, पूनम देवी, नागेश्वरी देवी, रंजन सिंह, सरस्वती देवी, मीना देवी, कंचन देवी, चिंतामण गोस्वामी और मोहित सिंह के नाम शामिल हैं. इसके अलावा 40-50 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा सुनियोजित तरीके से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है. मतदाताओं को भ्रमित कर मतदान से दूर रखने की कोशिश की जा रही है, जो गंभीर अपराध है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने, लोगों को डराने-धमकाने या मतदान प्रक्रिया को बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि डोमचांच में लगातार नगर पंचायत भंग करने की मांग उठ रही थी. गत दिनों पुलिस प्रशासन ने विरोध कर रहे कुछ लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया था. अब यह दूसरा केस दर्ज किया गया है, जिसमें मतदाताओं को भ्रमित करने का आरोप है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel