[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा क्लस्टर सिस्टम के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

क्लस्टर सिस्टम के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

0
क्लस्टर सिस्टम के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कोडरमा इकाई द्वारा जेजे कॉलेज में झारखंड सरकार के प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन और सरकार का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं और परिषद कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर नीति के खिलाफ आक्रोश जताया. जिला संयोजक अतुल आनंद ने कहा कि सरकार द्वारा लागू किया जा रहा क्लस्टर सिस्टम शिक्षा सुधार नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य को प्रभावित करने वाली नीति है. उन्होंने आरोप लगाया कि विषयों के युक्तिकरण के नाम पर कॉलेजों में वर्षों से संचालित मुख्य विषयों को बंद किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों के सामने पढ़ाई के विकल्प सीमित हो जायेंगे. उन्होंने कहा कि क्रेडिट ट्रांसफर जैसी व्यवस्था छात्रों को एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज भटकने को मजबूर करेगी और इससे पढ़ाई के साथ मानसिक दबाव भी बढ़ेगा. नगर मंत्री सुधांशु यादव ने कहा कि ग्रामीण और गरीब छात्रों, विशेषकर छात्राओं के लिए 5 से 7 किलोमीटर की दूरी तय कर दूसरे कॉलेज जाना काफी कठिन होगा. डोमचांच प्रखंड उपाध्यक्ष रोशन कुमार यादव ने कहा कि बीएड, बीबीए और बीसीए जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को सेल्फ फाइनेंस मोड में डालकर शिक्षा का व्यवसायीकरण किया जा रहा है. जिला संगठन मंत्री नितेश तिवारी ने कहा कि सरकार स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति करने के बजाय “शिक्षकों का साझा पूल” बनाकर अपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कॉलेजों के प्रशासनिक कार्यों को निजी एजेंसियों को सौंपने की प्रक्रिया को शिक्षा व्यवस्था के निजीकरण की दिशा में कदम बताया. कार्यक्रम के अंत में परिषद कार्यकर्ताओं ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि क्लस्टर सिस्टम वापस नहीं लिया गया तो एबीवीपी सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन करेगी. परिषद ने मांग की कि यदि सुधार करना है तो शिक्षकों और संसाधनों की क्लस्टरिंग की जाय, छात्रों की नहीं. धरना-प्रदर्शन में विनीत कुमार, अमर कुमार, ऊषा मेहता, रेखा कुमारी, प्रीति कुमारी, सुभाष मेहता, अंशु पांडेय, पिंटू गुप्ता, राजा यादव, राजगुरु यादव, मंगल सिंह, बिट्टू पंडित, अरविंद यादव, नीरज राय, अमन कुमार, अभिजीत सिंह, अंशु, आलोक कुमार, रौनक ओझा सहित भारी संख्या में छात्र व कार्यकर्ता मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel