[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा शौच के लिए गये युवक की सर्पदंश से मौत

शौच के लिए गये युवक की सर्पदंश से मौत

0
शौच के लिए गये युवक की सर्पदंश से मौत

आरोप: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में नहीं था एंटी-वेनम इंजेक्शन

सतगावां. थाना क्षेत्र के ग्राम खुट्टा में सर्पदंश से 38 वर्षीय पवन यादव की मौत हो गयी. बताया गया कि शनिवार को खुट्टा निवासी पवन यादव घर के समीप शौच के लिए गया था. इसी दौरान एक सांप ने उसे डस लिया. परिजन आनन फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचे. परिजनों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में एंटी-वेनम इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां के चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया. हालांकि परिजन उसे कोडरमा न ले जाकर गिरिडीह जिले के बेलाटांड़ ले गये, जहां शनिवार देर शाम इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पवन यादव अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों पुत्र पीयूष कुमार 12 वर्ष तथा पुत्री रानी कुमारी 10 वर्ष को छोड़ गया है. रविवार को शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि अगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में एंटी-वेनम इंजेक्शन मिल जाता, तो शायद पवन की जान बच सकती थी. अस्पताल में जीवन रक्षक दवाओं की कमी को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है. प्रशासन से मांग की जा रही है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रखंड स्तर के अस्पतालों में सर्पदंश जैसी आपातकालीन स्थिति के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाय.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel