[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा ध्वजाधारी में प्रेमी युगल ने रचायी शादी

ध्वजाधारी में प्रेमी युगल ने रचायी शादी

0
ध्वजाधारी में प्रेमी युगल ने रचायी शादी

दोनों परिवारों की मौजूदगी में मिला रिश्ते की मंजूरीकोडरमा बाजार . जिला मुख्यालय स्थित ध्वजाधारी धाम में एक प्रेमी युगल ने सामाजिक परंपराओं के बीच अपने रिश्ते को वैवाहिक बंधन में बांध लिया. खास बात यह रही कि प्रेमी और प्रेमिका के परिजन इस शादी में मौजूद रहे और विवाह के बंधन में बंधने के उपरांत वर-वधु को दोनों परिजनों को आशीर्वाद भी मिला. उल्लेखनीय है कि प्रेमी से वर बना युवक कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकीबागी का निवासी है, जबकि प्रेमिका से दुल्हन बनी लड़की राजाबागी की निवासी है. दोनों के बीच वर्षों से प्रेम संबंध था, जिसे दोनों के परिजनों ने स्वीकार करते हुए शादी की मंजूरी दी. वहीं शुक्रवार देर रात को भी ध्वजाधारी धाम में एक अन्य प्रेमी युगल ने शादी रचायी. प्रेमी झुमरी तिलैया निवासी नीलेश साव और प्रेमिका कोडरमा की रहने वाली है.

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की स्व गणना

कोडरमा बाजार. भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत आम नागरिकों के लिए पहली बार स्व-गणना का विकल्प उपलब्ध कराया गया है. यह सुविधा विशेष पोर्टल के माध्यम से 15 मई तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी. शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने उक्त पोर्टल के माध्यम से स्व गणना की. इस दौरान उन्होंने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारत की जनगणना 2027 का शुभारंभ हो गया है. एक मई से 15 मई तक जनगणना के प्रथम चरण में आमजन स्वयं पोर्टल पर जाकर स्व गणना कर सकते हैं. पहली बार स्व गणना का विकल्प उपलब्ध कराया गया है. स्व गणना के माध्यम से भरे गये डेटा को सबमीट करने के उपरांत एक एसएमएस प्राप्त होगा, जिसे संबंधित क्षेत्र के नामित प्रगणक को उपलब्ध कराने का कार्य करें. मौके पर जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता पूनम कुजूर आदि मौजूद थे़

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel