.सोने का चार अंगूठी रखा बैग ट्रेन में छूटा, आरपीएफ ने लौटाया

ट्रेन में सफर के दौरान एक यात्री का छूटे बैग को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को वापस लौटा दिया है.

By VIKASH NATH | February 25, 2026 8:52 PM

कोडरमा. ट्रेन में सफर के दौरान एक यात्री का छूटे बैग को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को वापस लौटा दिया है. ऑपरेशन अमानत के तहत कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने यह पहल की. यात्री के पिट्ठू बैग में सोने का चार अंगूठी, पांच हजार रुपये नकद व अन्य सामान रखा था. सामान की कीमत करीब ढ़ाई लाख है. इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि ट्रेन नंबर 18639 के एस-6 के 72 नंबर बर्थ पर एक यात्री का पिट्ठू बैग छूट गया है. छानबीन में यात्री करण सिंह ने बताया कि वह आरा से गया तक यात्रा कर रहे थे. स्टेशन पर उतरने के क्रम में उनका काले रंग का पिट्ठू बैग ट्रेन में ही छूट गया है, जिसमें शादी के लिए ले जा रहे सोने की अंगूठी व पैसे हैं. ऐसे में उक्त ट्रेन के कोडरमा आगमन पर ड्यूटी में तैनात उप निरीक्षक सुशील कुमार व अन्य ने कोच को अटेंड किया तथा शिकायतकर्ता को वीडियो कॉल के माध्यम से खोज कर सामान की पहचान करवा कर सुरक्षित उतारा. सूचना के आधार पर शिकायतकर्ता करण सिंह पिता मिथलेश सिंह निवासी नेकनाम टोला थाना बडहरा भोजपुर (बिहार) आरपीएफ पोस्ट आये, जहां उन्हें बैग सौंप दिया गया. यात्री ने इसके लिए आरपीएफ का आभार जताया है.