[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा चेकिंग अभियान में पकड़े गये 814 यात्री, 4.81 लाख जुर्माना वसूला

चेकिंग अभियान में पकड़े गये 814 यात्री, 4.81 लाख जुर्माना वसूला

0
चेकिंग अभियान में पकड़े गये 814 यात्री, 4.81 लाख जुर्माना वसूला

कोडरमा. धनबाद मंडल में बिना टिकट व अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. यह अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात संचालित किया गया, जिसमें स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच की गयी. अभियान के दौरान कुल 814 यात्रियों को पकड़ा गया. इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किये गये सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे. जांच के दौरान पकड़े गये यात्रियों से कुल 4,81,825 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गये. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धनबाद मोहम्म्द इकबाल ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट के साथ ही प्लेटफार्म में प्रवेश करें तथा जिस श्रेणी का टिकट उनके पास हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.

जयनगर में थाना दिवस पर छह मामलों का निष्पादन

जयनगर. थाना परिसर में रविवार को थाना दिवस का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों को सुना गया. इस दौरान 13 मामले आये. इसमें से छह मामलों का निष्पादन आपसी समझौते से किया गया. मौके पर मौजूद सीओ सारांश जैन ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों द्वारा स्थल जांच के बाद विवादित मुद्दों को सुलझाया जा रहा है तथा आपसी सहमति बनाकर शांति स्थापित की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel