युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

By Prabhat Khabar News Desk | August 5, 2020 2:34 AM

बुंडू : थाना क्षेत्र के टांगरटोली मोहल्ला में समीर मुंडा ने बीती रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि वह किराये के मकान में मोहल्ले में रहता था. वह अपनी पत्नी को रांची रिश्तेदारों के यहां छोड़ कर आया था. उसके बाद घर पहुंचने पर उसकी पत्नी ने उसे फोन किया. समीर से फोन पर सीधी बात नहीं हुई.

अगल-बगल के लोगों को उसकी पत्नी ने बात कराने को कहा, तब बगलवाले समीर को बुलाने गये. तब देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है. मकान मालिक और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को फंदे से उतारा. जानकारी के अनुसार समीर मुंडा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. लेकिन कुछ स्पष्ट लिखा नहीं होने के कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.