विश्व बाल श्रम निषेध पर स्कूल व गांवों में जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड महिला उत्थान खूंटी के द्वारा जिले के अड़की, खूंटी, कर्रा और तोरपा प्रखंड के स्कूल और गांवों में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया

By CHANDAN KUMAR | June 12, 2026 6:34 PM

खूंटी.

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को झारखंड महिला उत्थान खूंटी के द्वारा जिले के अड़की, खूंटी, कर्रा और तोरपा प्रखंड के स्कूल और गांवों में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया. राजकीय मध्य विद्यालय अड़की और खूंटी प्रखंड के बुरुडीह गांव में बच्चों और ग्रामीणों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम में बाल श्रम के दुष्प्रभावों, बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव तथा बाल श्रम करानेवालों के विरुद्ध कानून में किये गये प्रावधानों की जानकारी दी गयी. संस्था के प्रतिनिधियों ने बाल श्रम, बाल तस्करी या बच्चों का किसी प्रकार का भी शोषण की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग या चाइल्ड लाइन 1908 को देने की अपील की. कार्यक्रम को सफल बनाने में महादेव टूटी, अंजना बेसरा, सरस्वती देवी, गुंजन टोपनो व प्रीतिवंती मुंडरी ने सहयोग किया.