सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
By Prabhat Khabar News Desk |
June 30, 2020 1:05 AM
खूंटी : सायको थाना क्षेत्र के कुड़ापूर्ति में रविवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान खूंटी के बेलाहाथी रोड निवासी आकाश कुमार और अड़की थाना क्षेत्र के सिगिदबीरडीह गांव निवासी विजय पातर के रूप में की गयी है. पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
...
जानकारी के अनुसार आकाश कुमार अपने एक दोस्त के साथ बाइक से अड़की से खूंटी आ रहा था. इसी क्रम में सामने से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गयी. जिससे दोनों तथा दूसरे बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां आकाश और विजय पातर को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स जाने के क्रम में आकाश की मृत्यु हो गयी, वहीं विजय पातर की इलाज के दौरान मौत हो गयी.
ये भी पढ़ें...
June 30, 2026 9:40 AM
June 28, 2026 2:02 PM
June 27, 2026 9:23 AM
June 25, 2026 9:50 AM
June 24, 2026 9:47 AM
June 23, 2026 1:11 PM
June 21, 2026 3:35 PM
June 17, 2026 5:49 PM
June 16, 2026 9:55 PM
June 16, 2026 9:54 PM
