[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी गोलीकांड अंजाम देने के आरोप में दो गिरफ्तार

गोलीकांड अंजाम देने के आरोप में दो गिरफ्तार

0
गोलीकांड अंजाम देने के आरोप में दो गिरफ्तार

खूंटी. कर्रा थाना क्षेत्र में 18 मई को हुए गोलीकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. गोलीकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे गांव निवासी रमेश तिर्की उर्फ रवि तिड़ू उर्फ सिपाही और कर्रा के पदमपुर गांव निवासी राहुल मुंडा उर्फ नंदू शामिल है. पुलिस को उनके पास से घटनाक्रम में प्रयुक्त देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक और मोबाइल बरामद किया है. इसकी जानकारी एसपी ऋषभ गर्ग ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने 18 मई को कर्रा के पदमपुर गांव में गोली मार कर गांव के हेरमन होरो को घायल कर दिया था. इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी टीम का गठन की थी. टीम ने एसडीपीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में राहुल मुंडा उर्फ नंदू को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने रमेश तिर्की के साथ मिल कर घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि रमेश की निशानदेही पर पदमपुर जंगल से घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस तथा बाइक को बरामद किया गया. आरोपियों ने पदमपुर जंगल में हथियार को कपड़े के थैले में बांधकर गड्ढा में छिपाया था. एसपी ने बताया कि राहुल मुंडा का हेरमन होरो के साथ पूर्व से जमीन को लेकर विवाद था. पहले भी इनके बीच झगड़ा हुआ था. उसने पहले भी हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सका था. बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए राहुल मुंडा ने शूटर को पैसे दिये थे. घटना में एक और आरोपी भी था. वह फिलहाल फरार है. उन्होंने कहा कि राहुल ने एक लाख 20 हजार रुपये देने की बात थी. जिसमें से 20 हजार रुपये दिया भी गया था. अभियान में कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार, पुअनि जुगेश सिंह, जितेंद्र राम, सअनि मनोरंजन सिंकु और सशस्त्र बल शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel