[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी जमीन हमारी आत्मा, पुरखों की जमीन बचाना हमारी जिम्मेवारी : सुदीप गुड़िया

जमीन हमारी आत्मा, पुरखों की जमीन बचाना हमारी जिम्मेवारी : सुदीप गुड़िया

0
जमीन हमारी आत्मा, पुरखों की जमीन बचाना हमारी जिम्मेवारी : सुदीप गुड़िया

तोरपा. तपकारा शहीद स्थल पर सोमवार को तपकारा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि के पूर्व मौन जुलूस निकाला गया, जो तपकारा के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः शहीद स्थल पहुंच कर समाप्त हो गया. सबसे पहले शहीद के परिजनों ने श्रद्धांजलि दी. उसके बाद विधायक सुदीप गुड़िया, जन संगठन के पदाधिकारी सहित वहां उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से शहीद वेदी पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि कोयल कारो जनसंगठन ने जल, जंगल जमीन की लड़ाई लड़ी है. तपकारा गोलीकांड के शहीदों ने जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है. इस लड़ाई को आगे भी जारी रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जमीन हमारी आत्मा है. पुरखों की जमीन को बचा कर रखना हम सबकी जिम्मेवारी है. आज गांव घर में कुछ दलाल बन गये हैं, जो प्रलोभन देकर जमीन बेचने का काम कर रहे हैं, ऐसे दलालों को पहचान कर बहिष्कार करने जी जरूरत है. जमीन नहीं बचेगी, तो हमारा अस्तित्व मिट जायेगा. झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टर बोदरा ने कहा कि कोयल कारो जनसंगठन ने जल जंगल जमीन की रक्षा की लड़ाई लड़ी है. जमीन की लड़ाई में हमें अपनी जान देनी पड़ रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार झारखंड अलग राज्य के लिए एकजुट होकर आंदोलन किया गया था, उसी प्रकार जमीन बचाने के लिए भी एकजुट होकर आंदोलन करना होगा. उन्होंने कहा कि हमें अपने हक अधिकार के लिए एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है. जनसंगठन के नेता रेजन गुड़िया ने कोयल करो जनसंगठन के आंदोलन के इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि हमारा आंदोलन एक विजयी आंदोलन है. विस्थापन के ख़िलाफ हमने लंबी लड़ाई लड़ी तथा इसे मुकाम तक पहुंचाया. गांधीवादी आंदोलन के कारण जनसंगठन को दो-दो अवार्ड भी मिले. सभा की अध्यक्षता जनसंगठन के उपाध्यक्ष जॉन जुरसेन गुड़िया ने की. संचालन विनय कंडुलना ने किया. सभा को जितेन्द्र सिंह चेरो, रजत सुंडी, अनिल हपड़गाड़ा, सुबोध पूर्ति, जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया, धनकुंवर गुड़िया,जॉन पाहन आदि ने भी सम्बोधित किया. कार्यक्रम में शहीद के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. अलेस्टर बोदरा सहित जनसगठन के लोगों ने शहीद के परिजनों को सम्मानित किया.मौके पर मसीहदास गुड़िया, प्रमुख रोहित सुरीन, आशीष गुड़िया, रौशनी गुड़िया आदि उपस्थित थे.

तपकारा गोलीकांड के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि, बोले विधायक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel