[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी पंडिपुरिंग जलप्रपात में खतरे वाली जगहों पर लगी बैरिकेडिंग

पंडिपुरिंग जलप्रपात में खतरे वाली जगहों पर लगी बैरिकेडिंग

0
पंडिपुरिंग जलप्रपात में खतरे वाली जगहों पर लगी बैरिकेडिंग

तोरपा. पंडिपुरिंग जलप्रपात में खतरे वाली जगह की बैरिकेडिंग की गयी. पर्यटन मित्रों ने गहरे पानी में नहीं जाने के लिए जाली लगा दिया है. खतरे वाली जगह को रस्सी से घेर दिया गया है. साथ ही लाल झंडा लगा दिया है. पर्यटन मित्रों ने इस घेरे के अंदर नहीं जाने की सलाह पर्यटकों को दी है. पंडिपुरिंग जलप्रपात पर्यटन मित्र समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने बताया कि जलप्रपात के पास जगह-जगह पर्यटन मित्र तैनात रहेंगे, जो खतरे वाली या गहरे पानी वाली जगह पर पर्यटकों को जाने से रोकेंगे. उन्होंने पर्यटकों से भी अनुरोध किया है कि वह गहरे पानी में नहीं जायें. पंडिपुरिंग जलप्रपात में 22 दिसंबर को एक युवक की डूबने से मौत हो गयी थी. इसके पूर्व भी इस जलप्रपात में डूबने की घटना हुई थी. इसके बाद विधायक सुदीप गुड़िया ने बीडीओ नवीन चंद्र झा के साथ मंगलवार को वहां के पर्यटन मित्रों के साथ बैठक की थी. विधायक ने पर्यटन मित्रों को दिशा निर्देश देते हुए कहा था कि जलप्रपात के पास खतरे वाली जगह को घेराबंदी कर दें. उन्होंने कहा था कि पर्यटकों का ख्याल रखें ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां आएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel