[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी अफीम और पिस्टल के साथ तीन गिरफ्तार

अफीम और पिस्टल के साथ तीन गिरफ्तार

0
अफीम और पिस्टल के साथ तीन गिरफ्तार

खूंटी. खूंटी थाना क्षेत्र के चिकोर-हेसाहातु मुख्य मार्ग से पुलिस ने अफीम और हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में खूंटी के बेलाहाथी रोड निवासी धनिष लोहरा उर्फ हॉनी, राजेश कुमार महतो उर्फ कल्लू और कमडारा थाना क्षेत्र के कोटबो गांव निवासी योगेंद्र साहू उर्फ जोगी शामिल है. पुलिस को उनके पास से 426 ग्राम अवैध अफीम, एक 9 एमएम की पिस्टल, दो गोली मिली है. वहीं उनके पास से एक बाइक और चार मोबाइल जब्त की गयी है. इसकी जानकारी एसपी ऋषभ गर्ग ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि चिकोर-हेसाहातु मुख्य पथ पर हेसाहातु से चिकोर की तरफ बाइक में सवार होकर तीन व्यक्तियों के आने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने हेसाहातु मुख्य मार्ग में वाहन जांच शुरू की. इसी क्रम में डोकड़ गांव की तरफ से एक बाइक में सवार होकर तीन व्यक्ति आते दिखे. पुलिस की चेकिंग देखकर बाइक गिराकर भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान उनके पास से हथियार और अफीम बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि पकड़े गये आरोपी पूर्व में आर्म्स एक्ट और हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं. उनके खिलाफ खूंटी थाना में प्राथमिकी दर्ज है. छापेमारी में एसडीपीओ वरुण रजक, एनडीपीएस थाना प्रभारी मनीदीप, पुअनि राजू कुमार, सअनि मनोज कच्छप और सशस्त्र बल शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel