टीम ने पेयजल की समस्या की ली जानकारी

मुरहू प्रखंड की रूमुतकेल पंचायत में पेयजल की स्थिति बेहद खराब है.

By CHANDAN KUMAR | March 10, 2026 7:28 PM

खूंटी. मुरहू प्रखंड की रूमुतकेल पंचायत में पेयजल की स्थिति बेहद खराब है. गर्मी के आते ही गांव में पानी की समस्या उत्पन्न होने लगी है. ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को डेविट हमसोय की अगुवाई में जनप्रतिनिधियों की एक टीम ने गांव का दौरा किया. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में काफी चापाकल खराब है. वहीं सोलर आधारित जलापूर्ति टंकी भी बेकार पड़ी हुई है. जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. ग्रामीणों ने बताया कि जो चापानल ठीक हैं उससे भी काफी देर बाद पानी निकलता है. उसके बाद पानी बंद हो जाता है. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुशील संगा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आलोक रितेश डुंगडुंग ने ग्रामीणों को संबंधित अधिकारियों से बात कर खराब चापाकल की मरम्मत कराने और पेयजल की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया. मौके पर ग्राम प्रधान जयंत संगा और अन्य लोग उपस्थित थे.