[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी एक साल में ही टूटने लगी 11 करोड़ से बनी सड़क

एक साल में ही टूटने लगी 11 करोड़ से बनी सड़क

0
एक साल में ही टूटने लगी 11 करोड़ से बनी सड़क

बुंडू. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 11 करोड़ की लागत से बुंडू के एदलहातु से लबगा तक साढ़े दस किलोमीटर तक बनी सड़क टूटने लगी. सैकड़ों जगह सड़क टूट गयी है और सड़क का मेटल और मिट्टी पिच के ऊपर निकल कर सड़क पर गड्ढा हो गया है. जिसमें जगह-जगह जल जमाव हो गया है. यही नहीं सड़क का बिटुमीन निकल कर बिखर गया है. स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि इस सड़क को बनाने में कई तरह की अनियमितता बरती गयी है. इस्टीमेट के हिसाब से निर्माण नहीं किया गया है. तकनीकी कमी भी है. जैसे सड़क पर मेटल कम डाला गया है. उस पर मिट्टी डाल कर कम्पेक्शन वर्क ठीक से नहीं किया गया. सड़क में कम्बरिंग वर्क नहीं किया गया, जिसके कारण सड़क पर जल जमाव हो रहा है. सड़क बाद में बनायी, लेकिन बोर्ड में 2023 में ही बना हुआ दिखाया गया. गांव के लोग बताते हैं कि रोड पहले ही अच्छी थाी. सड़क बनाने के बाद खराब हो गयी. इस सड़क का संवेदक अंकित कुमार शुक्ला है. सड़क ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल खूंटी द्वारा निर्माण कराया गया है. सड़क का निर्माण जून 2022 में शुरू कर जून 2023 में खत्म करना था. ठीकेदार ने डेढ़ वर्ष तक सड़क को खोद कर छोड़ दिया और सड़क को खोद कर निकाली सामग्रियों को सड़क किनारे रखा. उसी सामग्री से पुन: सड़क का निर्माण करा दिया. जो 10 महीना भी नहीं टिक सका. लोगों ने उच्च स्तरीय जांच कर संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel