रेलिंग से टकरा कर कंटेनर पलटा
खूंटी-तमाड़ पर कदमा चर्च के समीप गुरुवार को एक कंटेनर ने सड़क किनारे लगी रेलिंग को धक्का मार दिया.
By CHANDAN KUMAR |
February 5, 2026 7:18 PM
खूंटी. खूंटी-तमाड़ पर कदमा चर्च के समीप गुरुवार को एक कंटेनर ने सड़क किनारे लगी रेलिंग को धक्का मार दिया. जिससे रेलिंग टूट गयी. वहीं इसमें कंटेनर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टक्कर के कारण कंटेनर सड़क के बीचो-बीच पलट गया. जानकारी के मुताबिक कंटेनर का चालक विनोद कुमार को झपकी आ गयी थी. जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि कंटेनर में डोमिनोज पिज्जा का सामान लदा है. जिसे लेकर वह कोलकाता से संबलपुर जा रहा था. घटना की जानकारी पर खूंटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दुर्घटना में चालक रामकेश कुमार को मामूली चोट आयी है.
...
ये भी पढ़ें...
June 30, 2026 9:40 AM
June 28, 2026 2:02 PM
June 27, 2026 9:23 AM
June 25, 2026 9:50 AM
June 24, 2026 9:47 AM
June 23, 2026 1:11 PM
June 21, 2026 3:35 PM
June 17, 2026 5:49 PM
June 16, 2026 9:55 PM
June 16, 2026 9:54 PM
