अंतर जिला महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना
झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 14 सदस्यीय खूंटी की टीम गुमला के लिए रवाना हुई.
By CHANDAN KUMAR |
April 17, 2026 5:25 PM
खूंटी.
झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 14 सदस्यीय खूंटी की टीम गुमला के लिए रवाना हुई. टीम की कमान साक्षी कुमारी को सौंपी गयी है. प्रतियोगिता में खूंटी का पहला मैच सिमडेगा से 18 अप्रैल को होगा. टीम में साक्षी कुमारी (कप्तान), अचल मुंडा (विकेटकीपर), कशिश, दिव्या कुमारी, किरण उरांव, रिया कुमारी, काजल कुमारी, अंशिका सिंह, रिया कुमारी, प्रीति कुमारी, ऋषिका, निहारिका रिया कुजूर, अशी सिन्हा, साक्षी अनोखी एक्का शामिल हैं. टीम के रवाना होने से पहले जिला क्रिकेट एसोसिएशन पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. मौके पर खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवधेश कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन कुमार, अरुण मिश्रा, देवा हस्सा, उमाकांत मुंडा, टीम कोच मैनेजर विकास मिश्रा, अभिषेक सहदेव सहित अन्य उपस्थित थे....
ये भी पढ़ें...
June 30, 2026 9:40 AM
June 28, 2026 2:02 PM
June 27, 2026 9:23 AM
June 25, 2026 9:50 AM
June 24, 2026 9:47 AM
June 23, 2026 1:11 PM
June 21, 2026 3:35 PM
June 17, 2026 5:49 PM
June 16, 2026 9:55 PM
June 16, 2026 9:54 PM
