कारा में सुरक्षा को सुदृढ़ करें : उपायुक्त
कारा सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में शुक्रवार को की गयी
By CHANDAN KUMAR |
April 17, 2026 5:37 PM
खूंटी.
कारा सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में शुक्रवार को की गयी. बैठक में जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा परिसर में अनुशासन सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की. उपायुक्त ने उप-कारा खूंटी में लगाये गये सुरक्षा उपकरण, सीसीटीवी कैमरा और अन्य यांत्रिक उपकरणों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की. उन्होंने सभी का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक की संभावना नहीं हो. जेल में अनुशासन बनाये रखने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अधीक्षक उपकारा दिपेश कुमारी, डीएसपी मुख्यालय अखिल कुजूर, प्रोबेशन पदाधिकारी शांति भूषण सहित अन्य उपस्थित थे....
ये भी पढ़ें...
June 30, 2026 9:40 AM
June 28, 2026 2:02 PM
June 27, 2026 9:23 AM
June 25, 2026 9:50 AM
June 24, 2026 9:47 AM
June 23, 2026 1:11 PM
June 21, 2026 3:35 PM
June 17, 2026 5:49 PM
June 16, 2026 9:55 PM
June 16, 2026 9:54 PM
