[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी हत्या कर शव को बलंगा नदी में पत्थरों से दबा दिया था

हत्या कर शव को बलंगा नदी में पत्थरों से दबा दिया था

0
हत्या कर शव को बलंगा नदी में पत्थरों से दबा दिया था

खूंटी. जिले के सोयको थाना क्षेत्र के बाड़ेडीह, बलंगा निवासी बुद्धदेव मुंडू उर्फ बुधु मुंडा की हत्या मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे गये आरोपियों में चोंडे मुंडू, लोदरो मुंडू, कोंता मुंडू तथा नारदे मुंडू शामिल हैँ. सभी सोयको थाना क्षेत्र के बाड़ेडीह बलंगा गांव के रहनेवाले हैं. इस संबंध में शनिवार को एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि हुए बताया कि 24 अप्रैल की रात मृतक के साथ आरोपियों का विवाद हुआ था. विवाद के कारण ही डंडा व पत्थर से मार कर उसकी हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नदी में पत्थरों के नीचे दबा दिया गया था. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा और पत्थर भी बरामद कर लिया है. उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को पुलिस ने बाड़ेडीह बलंगा गांव निवासी बुद्धदेव मुंडू उर्फ बुधु मुंडा का शव बलंगा नदी में पत्थरों के बीच दबा हुआ बरामद किया था. घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खूंटी वरुण रजक के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया. तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त चारों आरोपितों को पकड़ कर पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हो गया. इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. छापेमारी दल में खूंटी एसडीपीओ के अलावा खूंटी अंचल के पुलिस निरीक्षक फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, सायको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे.

चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

सोयको के बुद्धदेव मुंडू हत्याकांड का खुलासा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel