सात वर्षीय अफान ने भी रखा है रोजा

लॉकडाउन में पाक रमजान का महीना लोग सादगीपूर्ण तरीके से मना रहे हैं. मस्जिदों में नमाज बंद होने के कारण लोग अपने-अपने घरों से ही अल्लाह की सजदा कर रहे हैं.

By Prabhat Khabar News Desk | May 3, 2020 1:22 AM

खूंटी : लॉकडाउन में पाक रमजान का महीना लोग सादगीपूर्ण तरीके से मना रहे हैं. मस्जिदों में नमाज बंद होने के कारण लोग अपने-अपने घरों से ही अल्लाह की सजदा कर रहे हैं. रमजान में छोटे से लेकर बड़े सभी रोजा रख रहे हैं. मुरहू के आजाद बस्ती के निवासी मुदस्सिर खान का सात वर्षीय बेटा अफान खान ने भी रोजा रखा है. यह उसका पहला रोजा है. उसने बताया कि वह पूरी शिद्दत से रोजा रख रहा है. रोजे के सभी नियमों का पालन कर रहा है. उसके पूरे परिवार ने भी रोजा रखा है. सभी अल्लाह से कोरोना वायरस की रोकथाम की दुआ मांग रहा है.