एसआइआर को लेकर एसडीएम ने की बैठक, दिये निर्देश

एसआइआर को लेकर बैठक की गयी.

By SHUBHAM HALDAR | March 30, 2026 6:59 PM

तमाड़. निर्वाचन कार्य को लेकर बुंडू अनुमंडल कार्यालय सभागार में सोमवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा की अध्यक्षता में एसआइआर को लेकर बैठक की गयी. इसमें सभी बीएलओ सुपरवाइजर शामिल थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआइआर से संबंधित कार्यों को जमीनी स्तर पर व्यवस्थित, सटीक और त्रुटिरहित तरीके से लागू करना था. ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और पारदर्शी बनाया जा सके. बैठक के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा द्वारा सभी बीएलओ को विस्तार से समझाया कि किस प्रकार प्रत्येक मकान का सही चिह्नांकन करते हुए क्रमबद्ध तरीके से नंबरिंग करना है. यह प्रक्रिया मतदाता सूची को व्यवस्थित और सटीक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. सभी बीएलओ को इस कार्य के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित किया गया और उन्हें फील्ड में जाकर काम करने की प्रक्रिया, रिपोर्टिंग सिस्टम और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए समयसीमा के भीतर कार्य को पूरा करें.