[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी Video: खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

Video: खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

0
Video: खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
खूंटी का रीमिक्स फॉल

Remix Fall Incident: खूंटी, चंदन कुमार-रीमिक्स फॉल घूमने आए दो लड़के नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गए. इनमें एक को गंभीर हालत में बुंडू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जबकि दूसरे लड़के की तलाश जारी थी. बुंडू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती लड़के की मौत हो गयी है, जबकि काफी मशक्कत के बाद फॉल से दूसरे लड़के का शव बरामद किया गया. ये दोनों लड़के सगे भाई थे. हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोर के साथ पुलिस रीमिक्स फॉल पहुंची और उनकी तलाश में जुट गयी थी, वहीं परिजनों को हादसे की जानकारी दी गयी. खबर मिलते ही परिजन खूंटी पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतकों के नाम शुभम कुमार और राज कुमार हैं.

रांची से रीमिक्स फॉल घूमने गए थे लड़के


झारखंड की राजधानी रांची से आठ लड़के कार से खूंटी पहुंचे थे. रीमिक्स फॉल पहुंचने के बाद लड़के नहाने लगे. इसी दौरान दोनों भाई गहरे पानी में डूब गए. साथियों ने खूंटी की मारंगहादा पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. गोताखोरों की मदद से रीमिक्स फॉल में डूबे दोनों लड़कों की तलाश की गयी.

Whatsapp Image 2025 03 28 At 4.49.20 Pm
Video: खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाइयों की मौत 3

कोकर के रहनेवाले थे लड़के

एक लड़के को फॉल से निकाल लिया गया और उसे बुंडू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जबकि दूसरे लड़के की तलाश गोताखोरों द्वारा की जा रही थी. बाद में दूसरे लड़के का शव बरामद किया गया. दोनों लड़के रांची के कोकर (अयोध्यापुरी) के रहनेवाले थे.

ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड के एक दर्जी की बदली किस्मत, महज 49 रुपए से रातोंरात बन गया करोड़पति

ये भी पढ़ें: रांची का ये है खूबसूरत हिल स्टेशन, विदेशी भी आते हैं छुट्टियां मनाने, पढ़ें मिनी लंदन की कहनी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel