[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी कर्रा व रनिया में निकला जुलूस

कर्रा व रनिया में निकला जुलूस

0
कर्रा व रनिया में निकला जुलूस

कर्रा.

कर्रा प्रखंड के कर्रा, जरियागढ़, गोविंदपुर, लोधमा, बिरदा, लौंयकेल, बमरजा, तिलमी, रोलागुटू, जुरदाग, मास्को, जलंगा, डहकेला, बिकुवादाग, मिटकोरा, पड़गांव, सोनमेर, कुदलुम, जोजोदाग, निधियां, चांपी, बक्सपुर, लापा, हसबेड़ा, बिनगांव, कोने, गड़के सहित अन्य जगहों में रामनवमी हर्षोल्लास मनी. विभिन्न जगहों पर रामभक्तों ने जुलूस निकाला जुलूस में बजरंगबली के झंडा के साथ ताशा और बैंजो के धुन पर झूमते रहे. रामभक्त लाठी-डंडे, तलवार व भाले के करतब दिखाते जुलूस में चल रहे थे. रामनवमी की पूर्व संध्या कर्रा व गोविंदपुर में झांकी निकाली गयी. लौयंकेल, दिवरी, महतो टोली हंसबेड़ा, टिमडा, कर्रा, बमरजा सहित अन्य जगहों से झांकी कर्रा शिवालय पहुंची. जहां से सभी एक साथ कर्रा बस्ती कर्रा, चौक मस्जिद चौक होते हुए कर्रा थाना चौक पहुंचे. वहां से सभी झांकी अपने-अपने गंतव्य स्थानों पर चली गयीं. पोढ़ा, रोलागुटू, टिमडा, लौंयकेल, बमरजा, हसबेड़ा, महतो टोली, सोनमेर सहित दर्जनों गांव से लोग रामनवमी झंडे के साथ नाचते-गाते हुए कर्रा चौक पहुंचे. जहां केंद्रीय रामनवमी पूजा समिति ने सभी गांव के जुलूस का स्वागत किया. प्रत्येक मंडली को तलवार देकर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. चौक-चौराहे पर प्रशासन के द्वारा ड्रोन कैमरा से निगरानी किया जा रहा था. रामनवमी पूजा सफल बनाने में बीडीओ स्मिता नगेशिया, सीओ अन्वेषा ओना, कर्रा थाना प्रभारी दीपक कांत, जरियागढ़ थाना प्रभारी बिरेन्द्र कुमार, केंद्रीय रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह, विनोद भगत, प्रदीप कुंडू, कुलेंद्र सिंह, विनोद प्रसाद सोनी, देवेन्द्र भगत, द्वारिका प्रसाद, घूरन महतो, सुदामा प्रसाद, जलेश्वर महतो, परवेज खान, शिवकुमार लाल सहित अन्य का योगदान रहा.

रनिया में धूमधाम से निकला जुलूस

रनिया.

रनिया थाना क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया. मरचा, अम्मा पकना, रनिया, सोदे, पंचमुखी हनुमान मंदिर कोटांगेर, गढ़सिदम आदि गांव के बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी. पूजा-अर्चना के बाद रामनवमी जुलूस गाजे-बाजे व डीजे के साथ जयकारे लगाते हुए निकाला गया. जुलूस में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष रामभक्त शामिल हुए. जुलूस में जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया भी शामिल हुए. जुलूस में रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार के साथ पुलिस बल शामिल थे.

मुरहू और अड़की में निकला जुलूस

रामनवमी के अवसर पर मुरहू और अड़की प्रखंड में भी हर्षोल्लास जुलूस निकाला गया. जिसमें हजारों की संख्या रामभक्त शामिल हुए. पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकाला गया. इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अधिकारी और पुलिस बल तैनात रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel