[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अंतिम पूर्वाभ्यास का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अंतिम पूर्वाभ्यास का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण

0
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के अंतिम पूर्वाभ्यास का डीसी व एसपी ने किया निरीक्षण

खूंटी. गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और परेड कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त आर रॉनिटा एवं पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्य कार्यक्रम के लिए कचहरी मैदान में आयोजित परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ. परेड निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक समेत उपस्थित सभी पदाधिकारियों और स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगान गाया. उपायुक्त ने कहा कि आत्मविश्वास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को प्रातः आठ बजे से विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण और प्रातः नौ बजकर 10 मिनट पर कचहरी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, परेड, झांकी और अन्य कार्यक्रम शामिल होंगे. इसके अतिरिक्त, 25 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से बहुउद्देशीय भवन, बिरसा कॉलेज खूंटी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की जायेगी. आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिलावासी आमंत्रित किये गये हैं.

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आज

सुबह 9.10 बजे कचहरी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का होगा आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel