[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी नये साल का लोगों ने किया स्वागत

नये साल का लोगों ने किया स्वागत

0
नये साल का लोगों ने किया स्वागत

प्रतिनिधि, खूंटी.

नया 2026 का लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया. नये साल के पहले दिन की शुरूआत ज्यादातर लोगों ने पूजा-पाठ कर की. लोग सुबह नहा-धोकर मंदिर गये. अपने भगवान की पूजा कर पूरे साल के लिए आशीर्वाद मांगा. कर्रा के सोनमेर मंदिर, अंगराबारी के आम्रेश्वर धाम सहित अन्य मंदिरों में बड़ी संख्या में लोग पूजा करने पहुंचे थे. जिले के चर्च में भी नये साल को लेकर विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया. जिसमें नये साल को बेहतर बनाने का प्रार्थना की. नववर्ष मंगलमय होने की कामना की. इसके बाद लोग जिले के विभिन्न पिकनिक स्पॉट पहुंच गये. जहां लोगों ने मनोरम वादियों का लुत्फ उठाया. वहीं अपने मित्र और परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक मनाया. पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा. कई लोग घूमने के लिए भी निकले. कई लोग अपने घर में परिवार के साथ ही समय गुजारा. नया साल के स्वागत में पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा. नववर्ष 2026 के पहले दिन लोगों ने पिकनिक स्पॉट में अपना समय बिताया. जिले के सभी पिकनिक स्पॉट में बड़ी संख्या में सैलानियों की भीड़ लगी रही. लोगों ने पिकनिक स्पॉट के नजारों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया. मुरहू के पंचघाघ हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे थे. जहां लोगों ने झरने में नहाने का आनंद उठाया. वहीं पिकनिक भी मनाया. इधर रानी फॉल और रीमिक्स फॉल में भी खूब भीड़ उमड़ी. इसके अलावा लटरजंग डैम, बिरसा मृग विहार सहित अन्य पिकनिक स्पॉट में भी काफी भीड़ देखी गयी. हर ओर लोग जश्न मनाते नजर आये. सभी स्थानों पर सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही. खबर लिखे जाने तक कहीं से भी अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं मिली.

खूब बिके मीट और शराब

नये साल के मौके पर खूंटी में मीट और शराब की खूब मांग रही. सुबह से मीट दुकानों में भीड़ लगी रही. वहीं शराब दुकानों में भी जमकर खरीदारी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel