[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लगी कतार

रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लगी कतार

0
रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लगी कतार

खूंटी. खूंटी में पिछले तीन दिनों से घरेलू गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था. घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने से जिले के उपभोक्ता परेशान थे. लोग अपनी बाइक और कार में गैस सिलिंडर लेकर वितरकों के पास चक्कर लगा रहे थे. इसके बाद भी लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा था. कई लोग ब्लैक में भी सिलिंडर लेने को तैयार हुए, लेकिन उन्हें भी सिलिंडर नहीं मिल पाया. जिसके कारण उपभोक्ता काफी परेशान नजर आ रहे थे. यह परेशानी विशेषकर इंडेन गैस सिलिंडर में देखने को मिला. हालांकि मंगलवार को एजेंसी द्वारा गैस सिलिंडर का वितरण किया गया. गैस सिलिंडर लेने के लिए मंगलवार की सुबह उपभोक्ता अनिगड़ा स्थित गोदाम ही पहुंच गये. जहां लोग लंबी कतार लगा कर गैस सिलिंडर के लिए. कई वर्षों के बाद खूंटी में गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की कतार देखी गयी. मंगलवार को सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया गया, जिनका पहले से बुकिंग की हुई थी. ऐसे में कुछ लोगों को सिलिंडर नहीं मिल सका. माना जा रहा है कि इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का असर तथा होली की छुट्टियों के कारण खूंटी में गैस की किल्लत हो गयी थी.

इंडेन गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ता परेशान दिखे

सिलिंडर लेकर कई लोग अनिगड़ा स्थित गोदाम पहुंच गये थे

एजेंसी ने प्री बुकिंग कराये लोगों को दिया गैस सिलिंडरB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel