समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवालों को मिला सम्मान
खूंटी हेल्थ क्लब में आयोजित आठ दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया.
By CHANDAN KUMAR |
May 29, 2026 5:37 PM
प्रतिनिधि, खूंटी.
खूंटी हेल्थ क्लब में आयोजित आठ दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया. कैंप में शामिल प्रतिभागियों के बीच राइफल शूटिंग, स्विमिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, कैरम, चेस और लूडो जैसे कई खेल हुए. प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. समापन समारोह की मुख्य अतिथि बीडीओ ज्योति कुमारी ने उन्हें मेडल पहनाया और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. बीडीओ ने बच्चों को मोबाइल फोन की लत से दूर रहने की सलाह दी. कहा कि बच्चे डिजिटल दुनिया से बाहर निकलकर मैदान पर आयें और इस समर कैंप में सीखी हुई सभी अच्छी चीजों और खेलों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करें. समर कैंप के शूटिंग में सीनियर बालिका वर्ग में आराध्या प्रथम, द्वितीय सौम्या और तृतीय रिया प्रसाद, जूनियर वर्ग में प्रथम अर्थ रुद्र, द्वितीय ओजस, तृतीय अयांश लाल, सीनियर बालक में प्रथम सत्यम, द्वितीय रचित और तृतीय वंशराज सिंह रहे. इसके अलावा अन्य सभी खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवालों को भी सम्मानित किया गया.
...