मेगा इंपावरमेंट कैंप आयोजित
मेगा इंपावरमेंट कैंप के दौरान कई लाभुकों के बीच विभिन्न सरकारी परिसंपत्तियों एवं लाभों का वितरण किया गया.
By SHUBHAM HALDAR |
January 31, 2026 6:25 PM
तमाड़. प्रखंड परिसर में शनिवार को आयोजित मेगा इंपावरमेंट कैंप के दौरान कई लाभुकों के बीच विभिन्न सरकारी परिसंपत्तियों एवं लाभों का वितरण किया गया. इस अवसर पर जरूरतमंदों को जॉब कार्ड, अबुआ आवास स्वीकृति, विधवा पेंशन, किसानों को बीज, छात्रवृत्ति तथा साइकिल प्रदान की गई. मेगा इंपावरमेंट कैंप में प्रखंड स्तर के सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे. इसमें मेडिकल टीम, कृषि विभाग, कल्याण विभाग, जेएसएलपीएस सहित अन्य विभागों के स्टॉल शामिल थे. जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ ऑन-द-स्पॉट सेवाएं भी प्रदान की गईं. कैंप में उप प्रमुख शकुंतला खंडित, पीएलवी अनिमा मल्लिक, नंदा नायक, पंसस रेशमी देवी आदि लोग शामिल थे.
...
ये भी पढ़ें...
June 30, 2026 9:40 AM
June 28, 2026 2:02 PM
June 27, 2026 9:23 AM
June 25, 2026 9:50 AM
June 24, 2026 9:47 AM
June 23, 2026 1:11 PM
June 21, 2026 3:35 PM
June 17, 2026 5:49 PM
June 16, 2026 9:55 PM
June 16, 2026 9:54 PM
