[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी नीट, यूजी परीक्षा के संचालन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

नीट, यूजी परीक्षा के संचालन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

0
नीट, यूजी परीक्षा के संचालन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

खूंटी. जिले में नीट यूजी परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी आपरूपा चौधरी, परीक्षा केंद्र के सिटी, कोऑर्डिनेटर सह प्रधानाध्यापक उपस्थित थे. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जानकारी दी कि खूंटी जिले में 158 परीक्षार्थी नीट की परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा का आयोजन तीन मई 2026 को निर्धारित है. परीक्षा अपराह्न दो बजे से पांच बजे तक चलेगी, जिसके लिए पीएम केंद्रीय विद्यालय, डुमरदग्गा खूंटी को परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया है. बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने एवं परीक्षा को कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त द्वारा कई निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, ससमय सीसीटीवी इंस्टालेशन, फ्रिस्किंग एवं बॉयोमेट्रिक की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, मेडिकल इमरजेंसी के मद्देनजर एम्बुलेंस की व्यवस्था, ट्रैफिक एवं भीड़ प्रबंधन, कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर जारी करने, साइनेज बोर्ड लगाने समेत अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर उक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. इसके अलावा उपायुक्त ने आवश्यकता अनुसार चौक-चौराहों पर साइनेज बोर्ड लगाने का निर्देश दिया, जिससे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में परीक्षार्थी को परेशानी ना हो. परीक्षा केंद्र पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से परीक्षा केंद्र की परिधि में धारा 163 लगाने के भी निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिए गए. उपायुक्त ने कहा कि नीट परीक्षा आयोजन को लेकर जारी एसओपी का पूर्ण रूप से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें. परीक्षार्थियों का समय पर फ्रिस्किंग एवं बॉयोमेट्रिक कराएं.समय पर परीक्षा प्रारंभ एवं सम्पन्न कराएं. उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल को अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक पालन करने का निर्देश दिया.

खूंटी जिले में 158 परीक्षार्थी नीट की परीक्षा में शामिल होंगे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel