खूंटी. कर्मचारी राज्य बीमा योजना (इएसआइसी) द्वारा शनिवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स, खूंटी के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रियंक भगत एवं सचिव मुकेश जायसवाल ने की. बैठक के दौरान इएसआइसी कवरेज, नियोक्ताओं की जिम्मेदारियां तथा कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं नकद लाभों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. डीसीबीओ, खूंटी द्वारा चैंबर ऑफ कॉमर्स को इएसआइसी से संबंधित सभी विषयों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया. बैठक में इएसआइसी की ओर से उप निदेशक राजेंद्र टुडू, सहायक निदेशक बिनय कुमार जायसवाल, डॉ अनुपमा टोपनो तथा शाखा प्रबंधक पीएस किंडो उपस्थित थे.