14वीं चैंपियंस ट्रॉफी आयोजन को लेकर बैठक

14वीं चैंपियंस ट्रॉफी आयोजन समिति की बैठक थाना मैदान सोनाहातू में संरक्षक श्याम कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई.

By AKHILESH MAHTO | February 14, 2026 7:36 PM

सोनाहातू. 14वीं चैंपियंस ट्रॉफी आयोजन समिति की बैठक थाना मैदान सोनाहातू में संरक्षक श्याम कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई. आयोजन थाना मैदान सोनाहातू में 16 फरवरी को किया जाएगा. प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग लेंगी. फरवरी महीना के तीसरा रविवार को यह प्रतियोगिता होती है, लेकिन इस वर्ष तीसरा रविवार में महाशिवरात्रि और सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक घुरती सतीघाट मेला होने के कारण 16 फरवरी दिन सोमवार को फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 1.52 लाख व ट्रॉफी दी जायेगी. बैठक में सुषेण प्रमाणिक, दिलीप कुमार महतो, क्षेत्रमोहन सिंह मुंडा, खंजन महतो, वीरेंद्र सिंह मुंडा, अभिमन्यु महतो, मुकेश महतो, भगीरथ महतो, कृष्णा महतो, रविंद्र महतो, परमेश्वर महली, कामेश्वर महतो, धनेश्वर महतो, वीरेंद्र लोहरा, कालीचरण महतो आदि उपस्थित थे.