गुरु गोष्ठी में दिये गये कई निर्देश

गुरु गोष्ठी का आयोजन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार राम की अध्यक्षता में किया गया.

By CHANDAN KUMAR | January 21, 2026 6:14 PM

खूंटी. सीएम एसओआई गर्ल्स खूंटी के सभागार में गुरु गोष्ठी का आयोजन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार राम की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम में उन्होंने सभी विद्यालय प्रभारियों को दो दिनों के अंदर शत प्रतिशत शिशु गणना करने और ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कक्षा रूटीन के अनुसार संचालित करने और स्कूल परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए कहा. बच्चों का आधार और खाता खोलने, कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों का जाति, आवासीय और गुरुजी क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन दो दिनों के अंदर बीआरसी में जमा करने का निर्देश दिया. नियमित रूप से मध्याह्न भोजन का संचालन करने, पोशाक, जूता-मोजा, छात्रवृति सहित विभिन्न परीक्षा को समय पर करने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ अनिता लकड़ा, बीआरपी विजय कुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है