युवती का गला दबाने व कपड़ा खींचने का आरोपी गिरफ्तार
सायको थाना क्षेत्र के कुड़ापूर्ति गांव में डोभा के नजदीक एक व्यक्ति ने 23 वर्षीय युवती को जान से मारने का प्रयास किया और उसके कपड़ों को भी खींचा.
By CHANDAN KUMAR |
May 8, 2026 6:38 PM
खूंटी.
सायको थाना क्षेत्र के कुड़ापूर्ति गांव में डोभा के नजदीक एक व्यक्ति ने 23 वर्षीय युवती को जान से मारने का प्रयास किया और उसके कपड़ों को भी खींचा. मामले में पीड़िता के पिता के आवेदन पर सायको थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस ने आरोपी किताहातू गांव निवासी मानो उर्फ मनिका मुंडा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. घटना पांच मई की है. जिसमें पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने आपसी विवाद में उनकी बेटी को जान से मारने की नियत से गला दबाया और लज्जा भंग करने की नियत से कपड़ा खींचा. वहीं उसे बेहोश हालत में छोड़कर भाग गया. पुलिस ने आरोपी को किताहातू चौक से गिरफ्तार किया. पुलिस के पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. उसे गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक प्रभार रंजन पांडेय, रौशन बाड़ा और सशस्त्र बल शामिल थे....
ये भी पढ़ें...
June 30, 2026 9:40 AM
June 28, 2026 2:02 PM
June 27, 2026 9:23 AM
June 25, 2026 9:50 AM
June 24, 2026 9:47 AM
June 23, 2026 1:11 PM
June 21, 2026 3:35 PM
June 17, 2026 5:49 PM
June 16, 2026 9:55 PM
June 16, 2026 9:54 PM
