[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी खूंटी में नए DC का ‘एक्शन प्लान’: पेसा कानून और विकास पर रहेगा फोकस, JPSC परीक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश

खूंटी में नए DC का ‘एक्शन प्लान’: पेसा कानून और विकास पर रहेगा फोकस, JPSC परीक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश

0
खूंटी में नए DC का ‘एक्शन प्लान’: पेसा कानून और विकास पर रहेगा फोकस, JPSC परीक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश
आईएएस अधिकारी सौरभ कुमार पदभार ग्रहण करते हुए

Khunti New DC, खूंटी (चंदन कुमार की रिपोर्ट): खूंटी जिले के 15वें उपायुक्त के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सौरभ कुमार भुवनिया ने शनिवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया. समाहरणालय परिसर में आयोजित औपचारिक प्रक्रिया के तहत निवर्तमान उपायुक्त आर रॉनिटा ने उन्हें कार्यभार सौंपा और जिले के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं. पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नए उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया.

JPSC परीक्षा का सफल आयोजन पहली चुनौती

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवनिया के कार्यकाल की पहली अग्निपरीक्षा रविवार को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा है. समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले की पहली प्राथमिकता इस परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न कराना है. उन्होंने अधिकारियों को पूर्व में दी गई ‘ज्वाइंट ब्रीफिंग’ के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने का सख्त निर्देश दिया.

Also Read: हाईकोर्ट का सीबीआई को निर्देश, एमपी-एमएलए के खिलाफ लंबित केस का जल्द कराएं निष्पादन

पेसा कानून और संवाद पर विजन

मीडिया से बातचीत में उपायुक्त ने अपना विजन साझा करते हुए कहा कि वे ‘संवाद’ की नीति पर विश्वास रखते हैं. उन्होंने कहा कि जिले की विभिन्न समस्याओं, विशेषकर पेसा कानून (PESA Act) से जुड़ी पेचीदगियों का समाधान सभी पक्षों से बातचीत के माध्यम से निकाला जाएगा. उनका लक्ष्य खूंटी को विकास के पायदान पर वर्तमान स्थिति से और ऊपर ले जाना है, जिसमें पारदर्शिता और त्वरित कार्यशैली मुख्य आधार होगी.

झारखंड की मिट्टी से गहरा नाता

मूल रूप से दुमका जिले के रहने वाले सौरभ कुमार भुवनिया 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. खूंटी के उपायुक्त बनने से पहले वे रांची में उप विकास आयुक्त (DDC) के पद पर कार्यरत थे. प्रशासनिक अनुभव और राज्य की भौगोलिक व सामाजिक स्थिति की गहरी समझ होने के कारण उनसे जिले को काफी उम्मीदें हैं. बैठक में एसडीओ दीपेश कुमारी सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: हजारीबाग के 279 बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने का सपना चकनाचूर, 72,000 का आय प्रमाण पत्र बना विलेन

Previous article किऊल रेलवे पुल के नीचे से जख्मी अवस्था में तीन वर्षीय बालक बरामद
Next article जिले में एलपीजी पर्याप्त, 06456-225152 पर करें शिकायत
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel