[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी समाज को जोड़कर रखें : एएसपी

समाज को जोड़कर रखें : एएसपी

0
समाज को जोड़कर रखें : एएसपी

प्रतिनिधि, तोरपा.

उपायुक्त के निर्देश पर तोरपा थाना में शांति समिति की बैठक शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता सीओ पूजा बिन्हा ने की. बैठक में शांति समिति के गठन का उद्देश्य तथा इसके सदस्यों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में शांति समिति के नये सदस्यों का नाम भी तय किया गया. नये सदस्यों में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई व सरना समुदाय के लोगों को शामिल किया गया. समिति में विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है. बैठक में जल्द ही समिति के नये व पुराने सदस्यों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया. बैठक में एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि शांति समिति के सदस्य समाज को जोड़ कर रखें. अक्सर देखा जाता है कि जब कोई घटना घट जाती है तब भी शांति समिति के सदस्य एक-दूसरे से दूरी बना लेते हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए. ऐसे समय में शांति समिति के सदस्य जिम्मेवारी से काम करें तथा मिलकर समाज में शांति लाने का प्रयास करें. बीडीओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि सदस्य समाज में शांति व सौहार्द्र बनाये रखने में हमेशा अपनी सक्रिय भूमिका निभायें. सीओ पूजा बिन्हा ने बैठक में पेसा कानून की चर्चा की. संतोष जायसवाल में कहा कि किसी भी पर्व त्योहार या जुलूस के समय समिति के सदस्य उपस्थित नहीं रहते हैं. संचालन थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने किया. बैठक में जिप सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, प्रमुख रोहित सुरीन, उपप्रमुख संतोष कर, मुखिया शिशिर तोपनो, विमला डोड़राय, उप मुखिया राजू साहू, कैसर खान, मनीर अंसारी, कलीम खान, अख्तर अहमद, इम्तियाज़ खाना, अनिल मिश्रा, अनिल भगत, राधेश्याम भगत, एमपी सिंह, दीपक तिग्गा, नीरज जायसवाल, निशांत जायसवाल, आशुतोष सिंह, अवधेश चौधरी, राजेंद्र महतो आदि उपस्थित थे.

तोरपा थाना में शांति समिति की बैठक हुई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel