[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा-व्यवस्था को बेहतर बनायें : विधायक

पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा-व्यवस्था को बेहतर बनायें : विधायक

0
पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा-व्यवस्था को बेहतर बनायें : विधायक

प्रतिनिधि, तोरपा.

तोरपा विधानसभा क्षेत्र के रनिया, तोरपा और तपकारा थाना क्षेत्र के पर्यटनस्थलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधायक सुदीप गुड़िया गंभीर हैं. इसे लेकर उन्होंने शुक्रवार को रनिया, तोरपा, तपकारा थाना के प्रभारी और पेरवांघाघ, चंचला घाघ, पंडीपुडिंग, सात धारा के पर्यटन मित्रों के साथ बैठक की. जिसमें विधायक सुदीप गुड़िया ने पर्यटन स्थलों पर सुविधा और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया. उन्होंने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा-व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया. वहीं साफ-सफाई और पर्यटकों की सुविधा की व्यवस्था करने को कहा. बैठक में दो पहिया वाहन से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर विचार-विमर्श किया गया. जिसमें सर्व सहमति से बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित करने का निर्णय लिया गया. इसमें पर्यटक मित्रों को स्थानीय पुलिस बल सहयोग करेगी. वाहनों की गति नियंत्रण के लिए सभी मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगी. पर्यटन मित्र आनेवाले पर्यटकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करेंगे. मौके पर थाना इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश यादव, तपकारा थाना प्रभारी नितेश कुमार, रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुमार, पर्यटन मित्र कृष्णा चिक बड़ाइक, हिंगूआ गुड़िया, सुखराम गुड़िया सहित अन्य उपस्थित थे.

तोरपा, रनिया व तपकारा के पर्यटन स्थल में सुरक्षा-व्यवस्था और सुविधा को लेकर विधायक ने की बैठकB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel