नगर के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहूंगा : जितेंद्र उरांव

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने कहा कि लगातार बुंडू के नगर की सेवा में प्रत्याशी बन कर खड़ा हूं.

By ANAND RAM MAHTO | February 21, 2026 6:08 PM

बुंडू. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने कहा कि लगातार बुंडू के नगर की सेवा में प्रत्याशी बन कर खड़ा हूं. सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है. विजय का आशीर्वाद दें. जितेंद्र उरांव ने नगर के लोगों से वादा किया कि बुंडू हॉस्पिटल को 24 घंटा सेवा बहाल करना, पानी कनेक्शन फ्री, पक्की नाली सड़क, और बस स्टैंड का निर्माण कराऊंगा. बड़ा तालाब का सुंदरीकरण कर पार्क बनाया जायेगा. जितेंद्र उरांव ने शनिवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ बुंडू नगर की पदयात्रा कर लोगों से बदलाव के लिए वोट देकर विजयी बनाने की अपील की. इस मौके पर हर्षवर्धन शर्मा, श्याम सुंदर चक्रवर्ती, सर्वा, उज्जवल कुमार, प्रदीप मुंडा, सुरेंद्र छुआ, बप्पी देव, रवि गंजू, अवधेश चौधरी, संतोष, बबलू कुमार समेत सैकड़ों नगरवासी मौजूद थे.