बुंडू . लगातार परिश्रम व अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रह कर कैसे सफलता अर्जित की जा सकती है, इसे हिमांशु कुमार ने प्रमाणित कर दिखाया है. साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू से 10वीं तक की पढ़ाई से लेकर जेईई एडवांस की तैयारी तक हिमांशु ने जिस एकनिष्ठा के साथ मेहनत की है, उसी का परिणाम उन्हें जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त हुई है. हिमांशु ने ओबीसी वर्ग में 1883 स्थान प्राप्त किया है. हिमांशु की इस सफलता से उत्साहित उनके माता-पिता ने अपने पुत्र की सफलता पर प्रसन्नता जतायी है. साउथ प्वाइंट बुंडू के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने कहा कि हिमांशु की सफलता सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी, जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं.