[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी खूंटी में जबरदस्त ओलावृष्टि, छप्पर टूटे, वाहनों को नुकसान

खूंटी में जबरदस्त ओलावृष्टि, छप्पर टूटे, वाहनों को नुकसान

0
खूंटी में जबरदस्त ओलावृष्टि, छप्पर टूटे, वाहनों को नुकसान

खूंटी. खूंटी जिले में रविवार को जोरदार ओलावृष्टि और बारिश हुई. दोपहर के बाद छाये बादलों ने अचानक से बड़े-बड़े ओला बरसने लगे. ओलावृष्टि इतनी तेज होने लगी कि दूर से ही आवाज सुनाई दे रही थी. कुछ ही देर की ओलावृष्टि में खूंटी तथा आसपास के क्षेत्र में जमीन ओला से पट गयी. लोगों ने इधर-उधर भागकर खुद को बचाया. ओलावृष्टि से कई जगहों पर भारी नुकसान पहुंचा है. ओलावृष्टि के कारण आम की फसल को नुकसान पहुंचा है. वहीं कई लोगों के एस्बेस्टस की छत क्षतिग्रस्त हो गयी. कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. एसडीए स्कूल में ऑडिटोरियम की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. लोगों ने कहा कि खूंटी में इतने बड़े-बड़े ओले पहली बार देखे गये हैं. कुछ ओले तो लगभग चार से पांच इंच तक थे. खूंटी में ओलावृष्टि के साथ-साथ मूसलाधार बारिश भी हुई. बारिश के बाद पूरे क्षेत्र का मौसम खुशनुमा हो गया है. ओलावृष्टि और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बंद गयी है. शहर के भगत सिंह चौक में बिजली तार में डिस्पले बोर्ड उड़ कर टंगा गया. खूंटी में काफी देर बिजली की आपूर्ति बंद रही. खूंटी के साथ-साथ मुरहू में भी जबरदस्त ओलावृष्टि हुई. वहां भी ओलावृष्टि के कारण काफी नुकसान पहुंचा है. मुरहू अंचल अधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी ने कहा कि ओलावृष्टि से हुई क्षति के बदले मुआवजा के लिए लोग अंचल कार्यालय के नाम आवेदन दें.

खूंटी में काफी देर बिजली की आपूर्ति बंद रही

सीओ ने मांगा मुआवजे के लिए आवेदन

ओलावृष्टि के कारण आम की फसल को नुकसान पहुंचा

कुछ ओले तो लगभग चार से पांच इंच तक थे

स्लग :::: खूंटी में दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि व बारिश से मची तबाही

फोटो हेडिंग :::बर्फ से ढंकी खूंटी की धरतीB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel