[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गयीं स्वास्थ्य सहिया

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गयीं स्वास्थ्य सहिया

0
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गयीं स्वास्थ्य सहिया

प्रतिनिधि, तोरपा.

प्रखंड की स्वास्थ्य सहिया शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गयीं. प्रखंड की स्वास्थ्य सहिया शुक्रवार को रेफरल अस्पताल के सामने जुटीं तथा अपनी मांगों से संबंधित तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. स्वास्थ्य सहिया मानदेय व प्रोत्साहन राशि देने की मांग कर रही हैं. प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य सहिया ने दाम नहीं तो काम नहीं, हमारी मांगें पूरी करो, मानदेय का भुगतान जल्द करो आदि नारे लगा रही थीं. स्वास्थ्य सहिया संघ की अध्यक्ष विमला तोपनो, सचिव प्रभा टोप्पो आदि ने कहा कि स्वास्थ्य सहिया को विगत चार महीना से मानदेय व प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है. जिसके कारण सहिया दीदी को परेशानी हो रही है. कहा कि वे दिन-रात मेहनत करती हैं. लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने में लगी रहती हैं. परंतु उन्हें समय पर मानदेय नहीं दिया जाता है. उन्होंने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखेंगे.

कागजी प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट भेजा गया : डॉ मिदेन मुंडू

रेफरल अस्पताल की प्रभारी डॉ मिदेन मुंडू ने हड़ताल के बाबत पूछने पर बताया कि स्वास्थ्य सहिया के मानदेय व प्रोत्साहन राशि के भुगतान के संबंध में सारी कागजी प्रक्रिया पूरी कर जिला को भेजा गया है. वहां से भुगतान की तकनीकी समस्या आ रही है. यह समस्या अन्य प्रखंडों में भी है.

रेफरल अस्पताल गेट के सामने किया प्रदर्शन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel