[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड खूंटी यातायात नियमों का पालन करें

यातायात नियमों का पालन करें

0
यातायात नियमों का पालन करें

खूंटी.

जिला परिवहन कार्यालय ने इंपीरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक कर दुर्घटनाओं में कमी लाना था. कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी. बताया कि सड़क दुर्घटना के पीड़ित को ‘गोल्डन आवर’ के भीतर सहायता पहुंचाने पर ‘राह वीर योजना’ के तहत 25 हजार रुपये पुरस्कार देने का प्रावधान है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आयें और स्वयं के साथ-साथ अपने परिजनों व मित्रों को भी यातायात नियमों का पालन के लिए प्रेरित करें. उन्होंने अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटनाओं में मुआवजा के प्रावधान की जानकारी दी और जरूरतमंदों को आवेदन करने में सहयोग करने का आग्रह किया. कार्यक्रम में पर्वतारोही दल के जितेंद्र प्रताप ने हेलमेट के सही उपयोग, सुरक्षित वाहन संचालन और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने ओवर स्पीडिंग और स्टंट जैसे खतरनाक व्यवहार से बचने की सलाह दी. कहा कि लापरवाही न केवल स्वयं के लिए बल्कि, अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है. कार्यक्रम में संदीप हेमरोम, योगेश कुमार, महेंद्र प्रताप, गोविंदानंद सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel